एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, चेतलाला बना विजेता

रायबरेली : लेखनशाला संस्था द्वारा आयोजित “एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता” का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में चेतलाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम की जीत में नुमान खान का अहम योगदान रहा, जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। उनके आक्रामक और संयमित खेल ने मैच का रुख पूरी तरह चेतलाला की ओर मोड़ दिया।

 

मुख्य अतिथि देशराज यादव (जिला पंचायत सदस्य राही तृतीय) ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और विशिष्ट अतिथि शानू पटेल (प्रधान) एवं जगन्नाथ सिंह (पूर्व प्रधान) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

संस्था के संस्थापक अभय प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि एकता, अनुशासन और भाईचारे का माध्यम है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रिंकू सिंह ने कहा कि “युवाओं की ऊर्जा और एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।”

 

इस कार्यक्रम में लेखनशाला संस्था की ओर से राज सिंह, प्रदीप प्यारे, आशुतोष शुक्ल, दलबहादुर यादव, निर्भय सिंह, निखिल, लकी, विकास यादव, रजन, गुडलक एवं सुनील सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मैच के निर्णायक अंपायर सौरभ सिंह एवं रोहित सिंह रहे। अंत में नुमान खान को उनके शतक के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments