वानर सेना : करुणा और सहयोग का जीवंत प्रती
मानवता की सबसे बड़ी पहचान करुणा और संवेदनशीलता है। जब ये दोनों संगठित होकर समाज के हित में कदम बढ़ाती हैं, तो उनका स्वरूप किसी महान उदाहरण से कम नहीं होता। हाल ही में इसका सशक्त प्रमाण प्रस्तुत किया वानर सेना के जिला अध्यक्ष ” धीरज सिंह चौहान ” और उनकी पूरी टीम ने, जिन्होंने पूरे विंदा निवासी ” विजय प्रताप सिंह जी ” की मदद के लिए आगे आकर यह दिखा दिया कि इंसानियत अब भी जीवित है और सहयोग ही उसका सबसे बड़ा स्वरूप है।
इस सेवा-यात्रा में वानर सेना के सदस्य ” अभिवेक श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह, विकास सिंह, वरूणेन्द्र सिंह, प्रतिक्षम शुक्ला, संदीप सिंह परिहार, हर्ष सिंह चौहान, प्रांशू यादव और विक्रांत दीक्षित ” ने न केवल इस मुहिम को संभाला, बल्कि यह सिद्ध कर दिया कि इंसानियत का असली धर्म दूसरों के दुख को अपना दुख मानना है। उनकी एकजुटता और निस्वार्थ सेवा ने यह स्पष्ट किया कि सच्चे अर्थों में हम सब एक-दूसरे के सुख – दुःख के सहभागी हैं।
धीरज सिंह चौहान जी और उनकी सेना ने यह साबित कर दिया कि जब संगठन करुणा और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ता है, तो वह समाज के लिए प्रेरणा और आशा का स्रोत बन जाता है। आज के समय में, जब लोग अक्सर अपने स्वार्थ में उलझे रहते हैं, वानर सेना ने यह संदेश दिया कि सच्चा नेतृत्व और असली नायक वही है जो बिना किसी अपेक्षा के दूसरों के जीवन में उजाला लाए।
लेखनशाला संस्था इस पुनीत कार्य में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती है और ” वानर सेना के जिला अध्यक्ष तथा उनकी पूरी टीम ” के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करती है। यह योगदान केवल एक मदद नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए वह अमर संदेश है जो हमें सिखाता है कि ” एकता और सहयोग ही मानवता की सबसे बड़ी ताकत है। ”
लेखनशाला परिवार इस प्रयास को हमेशा इंसानियत का प्रतीक मानकर स्मरण करेगा और समाज के समक्ष प्रेरणा स्वरूप प्रस्तुत करता रहेगा।
अभय प्रताप सिंह
लेखक एवं संस्थापक लेखनशाला
रायबरेली