कर्पूरी ठाकुर इंटर कालेज में मनाया गया विज्ञान दिवस

रायबरेली। कर्पूरी ठाकुर इंटर कॉलेज सूरजकुंडा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री हरिओम शर्मा ने की तथा संचालन प्रधानाचार्य श्री अभिषेक श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ। अपने संबोधन में प्रबंधक श्री हरिओम शर्मा ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक ज्ञान के माध्यम से आगे बढ़ना चाहिए।

प्रधानाचार्य श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को महान वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेने एवं विज्ञान के क्षेत्र में नए आविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल प्रस्तुति, भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

सहयोगी अध्यापक के रूप में फिजिक्स प्रवक्ता अंकुश सर, बायोलॉजी प्रवक्ता कुलदीप मौर्य,प्रदीप मौर्य सर,अजय चौधरी सर,अजय मौर्या सर , अमित सर , दिव्या मैम, शिवांगी मैम, आस्था मैम, दीपाली मैम, प्रिंसी मैम, सपना मैम, किरण मैम राम बालक वर्मा सर आदि उपस्थिति रहे।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments