1- ” आज़ बिना घर वाले भी घर से भगाए जा रहे थे,
मैं महसूस कर रहा था कि, मैं बचपन से अमीर हूं। ”

2 – ” एक लेखक की गुमराही,
सौ लोगों को राह दिखाती है “।

3 – ” किसी के बारे में गलत अनुमान न लगाएं क्योंकि आप नहीं जानते उसकी जिंदगी में उलझनें कितनी हैं। ”

4 – ” नौकरी थका रही है, उम्र भी घटा रही है,
अमीरी मुमकिन नहीं है, ये तनख्वाह बता रही है।”

5 – ” ऐ शुभेंद्र, इक गम है जो मैं कभी लिखता नहीं,
हां ये सच है, झूठ सच के सामने कभी टिकता नहीं। ”

Super