भाई – बहन का प्यार || Poem for brother – sister love & care

 

छोटा सा बचपन, बड़ी-बड़ी बात,
तेरे संग बीती हर इक रात।

झगड़े भी हुए, पर प्यार भी था,
तेरी हँसी में मेरा संसार भी था।

राखी की डोरी, वो मिठास भरे दिन,
तेरे बिना अधूरा मेरा जीवन-संगीन।

साथ चला जब तू मेरे संग राहों में,
डर भी लगे जैसे मज़ाक़ों की बाहों में।

– सौरभ सिंह चौहान 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments